बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक बीते रोज़ उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी अचानक घर से गायब हो गई जिसके बाद उसे आस पास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा महिला के मुताबिक इसके बाद जानकारी मिली कि देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर का रहने वाला आरोपी युवक अरविंद पुत्र बीरबल महिला की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।