कोंडागांव: कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया, संचालन हेतु शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शनिवार को कोण्डागांव के बड़ेकनेरा रोड के पास नवनिर्मित जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। आज रविवार दोपहर 2 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से अकादमिक भवन एवं अन्य भवनों के निर्माण कार्य के प्रगति के बारे में जानकारी ली और नए भवन में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू करने हेतु.