बेतिया से खबर है जहां राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार (पटना) में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में पश्चिम चंपारण जिले के 16 प्रधानाध्यापकों के पांच दिन के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसकी जानकारी आज 20 दिसंबर शनिवार शाम करीब 4 बजे एक पत्र जारी कर दी गई है जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं