कोलारस: ठग ने अपने आप को ससुराल पक्ष का रिश्तेदार बताकर रूहानी के किसान के साथ की ₹40000 की ठगी पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोलारस-तेंदुआ थानां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूहानी के रहने वाले एक किसान जयपाल सिंह के साथ अज्ञात ठग ने फर्जी मैसेज भेजकर 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने फोन पर खुद काे किसान का रिश्तेदार बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह है कि पुलिस ने किसान को यहां-वहां घुमाकर डेढ़ महीने बाद यानी आज एफआईआर दर्ज की है।