सवाई माधोपुर-बयाना सेक्शन में औचक टिकट जांच अभियान, 50 मामलों में ₹38,635 का जुर्माना
बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर की गई कार्रवाई
#कोटा। यात्रियों में वैध एवं उचित टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर-बयाना सेक्शन में औचक टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 50 मामले पाए गए, जिनमें नियमानुसार ₹38,635 का जुर्माना लगाया गया।
जांच में 39 बिना टिकट यात्रियों पर ₹30,990, 7 अनियमित टिकट मामलों में ₹6,745 तथा बिना बुक सामान के 4 मामलों में ₹900 का जुर्माना लगाया गया।
अभियान में टिकट जांच कर्मचारी राकेश पीपल, के.के. मीणा, देवेंद्र सिंह, हरि सिंह, शिव चरण, समय सिंह, भूर सिंह एवं रामविलास तथा रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षक गौरव कुमार ने भाग लिया।