#कहानी_बदलाव_की
शासन की योजना की मदद से सतीश मालवीय उद्योगपति बने
शासन की योजनाओं की मदद से मंदसौर जिले में बड़ी संख्या में व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसका एक उदाहरण मंदसौर के श्री सतीश मालवी हैं जो शासन की सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम योजना की मदद से उद्योगपति बन गए हैं समृद्धि की ओर अग्रसर हो गए हैं।
सतीश मालवीय द्वारा मंदसौर में शासन की सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम योजना से लाभ लेकर यूपीवीसी मटेरीयल से डोर सेट, विंडो स्लाइडर तथा वेंटीलेशन आदि सामग्री का निर्माण किया जा रहा है जो मकान में इस्तेमाल होती है इसके लिए वह कच्चा माल देहरादून से मंगाते हैं। सतीश न केवल खुद उद्योगपति बने हैं बल्कि उनके द्वारा अन्य 10 व्यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके प्लांट में 10 लोग कार्य कर रहे हैं जिन में ऑपरेटर तथा मजदूर सम्मिलित है। सतीश बताते हैं कि आजकल के दौर में यूपीवीसी द्वारा निर्मित सामग्री की मांग बढ़ती जा रही है अल्युमिनियम की तुलना में यूपीवीसी जो की हार्ड प्लास्टिक होता है उससे निर्मित पदार्थ ज्यादा टिकाऊ होता है इस कारण मकान निर्माण में लोग यूपीवीसी को पसंद कर रहे हैं स्नातक उत्तीर्ण सतीश अपनी कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं जिनकी योजना की मदद से वह उद्योगपति बनाकर समृद्धि की और अग्रसर हो रहे हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#मंदसौर
#Mandsaur