Public App Logo
तुंगनाथ में बुग्याल बचाओ अभियान का दूसरा चरण शुरू ऊखीमठ। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में बुग्यालों के संरक्षण के लिए ‘बुग्याल बचाओ अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। गरुड़शिला से घोड़ा पड़ाव होते हुए गणेश मंदिर तक करीब 500 वर्ग मीटर बुग्याली क्षेत्र को बांस और रस्सी से बैरिकेडिंग कर संरक्षित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से स्थानीय व्यापारियों और पंचपुरोहितों ने ध्वजारोहण के बाद अभियान शुरू किया। अभियान से जुड़े वेदपाठी अभिषेक मैठाणी ने बताया कि बुग्याल के पुनर्जीवित होने के बाद यहां ब्रह्मकमल, कुटकी और भूतकेश जैसे हिमालयी पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही भगवान तुंगनाथ की पुष्प वाटिका विकसित करने की योजना है। #तुंगनाथ #बुग्यालसंरक्षण #Uttarakhand #पर्यावरणसंरक्षण - Uttarakhand News