स्कूल में एक-एक कर बेहोश हुईं 5 छात्राएं : एक बालोद रेफर
ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं और 10वीं की 5 छात्राएं एक-एक कर अचानक बेहोश होने लगीं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लोहारा पहुंचाया। जहा एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को चौथे पीरियड के दौरान कक्षा 10वीं की छात्राएं कक्षा में बैठी थीं। इसी दौरान सबसे पहले 10वी की छात्रा तिजिया यादव अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह जोर-जोर से सांस लेने लगी, छटपटाने लगी और उसकी मुट्ठियां भी कस गईं। शिक्षकों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर में , यूहाना कोमरे , लिलिमा चन्द्रवंशी भूमिका और 9वी की छात्रा नितेश्वरी भी चक्कर आने, सीने में दर्द और घबर�