मड़ियाहू: रामपुर का पक्का तालाब रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया, आकर्षक सजावट बनी आकर्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत रामपुर के पक्का तालाब को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि हमारी पूरी टीम के प्रयासों से तालाब परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है। साफ-सफाई के बाद तालाब का नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। छठ महापर्व को देखते हुए