फतेहपुर: ललौली में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर चार लोगों की मौत, परिजनों का हाल बेहाल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा
फ़तेहपुर जिले के ललौली के मेवली मोड़ सिधांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पीछे से आ रहे ट्रक ने चारों को कुचल दिया। जिससे चारो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा की चारो शादी समारोह से लौट घर जा रहे थे तभी दोनो बाइक आपस मे टकरा गई। ट्रक ने चारों को कुचल दिया