कोल: नगला पूसा में चोरी न करने पर दबंगों पर एक व्यक्ति को पीटने का आरोप, एसएसपी से की गई शिकायत
Koil, Aligarh | May 1, 2025 नगला पूसा में चोरी न करने पर दबंगों के द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़ित व्यक्ति मजदूर है और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। रूबी का आरोप है कि पिछले कुछ समय से पडोसी गांव के दबंग लोग उनके पति को रात में साथ ले जाते थे और चोरियाँ कराते थे। अब उनके पति ने साथ जाने से इनकार कर दिया है तो दबंगों ने उनके पति के साथ मारपीट की है।