कोल: BSA कार्यालय पर शिक्षक दंपति ने किया हंगामा, स्थानांतरण और बहाली के नाम पर ₹1.5 लाख रिश्वत लेने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | May 1, 2025 जनपद अलीगढ़ के सूत मिल चौराहे स्थित बीएसए कार्यालय पर शिक्षक दंपति ने जमकर हंगामा काटा, शिक्षक दंपति ने स्थानांतरण और बहाली के नाम पर एक अधिकारी पर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेने व रिश्वत लेकर भी काम न करने का आरोप लगाया है। काम नहीं होने पर शिक्षक दंपति बीएसए कार्यालय डेढ़ लाख रुपए वापस मांगने पहुंचे ।