फतुहा: फतुहा एसडीपीओ कार्यालय के पास 3180 लीटर विदेशी शराब का किया गया विनष्टीकरण
Fatwah, Patna | Jul 26, 2025 फतुहा एसडीपीओ कार्यालय के पास 3180 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है। शराब विनष्टिकरण दंडाधिकारी की मौजूदगी में किया गया है। विदित हो की विनष्टिकरण किए गए सभी शराब हाल ही के दिनों में पकड़ा गया था। विनष्टिकरण के दौरान एसडीओपीओ-1 फतुहा अवधेश प्रसाद, थानाध्यक्ष फतुहा रूपक कुमार अंबुज,उत्पाद निरीक्षक ज्योति भूषण के साथ-साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहे हैं।