शिवपुरी नगर: शिवपुरी में फोटो प्रदर्शनी शुरू, छात्रों ने जानी सरकारी योजनाएं और कारगिल वीरों की गाथा
शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) में बुधवार से तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू हुई। इसका आयोजन भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल ने जिला प्रशासन के सहयोग से किया है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प तथा कारगिल विजय दिवस से जुड़ी जानकारी