जमुई: केनुआ टांड़ गांव में निजी जमीन पर दीवार देने से मना करने पर चार लोगों को पीटा, एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 19, 2025 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत केनुआ टांड़ गांव में शनिवार की सुबह 10:00 बजे निजी जमीन पर दीवार देने से मना करने पर एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी- डंडा से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन घायलों का इलाज झाझा में किया गया है।