शिकोहाबाद: थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा में पेड़ से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर किया गया
थाना नारखी क्षेत्र गांव कायथा निवासी जीते उम्र करीबन 15 साल पुत्र दानवीर गांव में ही बुधवार शाम छह बजे करीबन एक पेड पर चढ गया था, किसी तरह पेड़ उखडने से गिर पड़ा। जिससे गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आये। जहां से प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उक्त किशोर को आगरा रैफर किया गया है।