शिकोहाबाद: ठेका सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका शिकोहाबाद में अधिशासी अधिकारी के कार्यालय का किया घेराव, शुरू की काम बंद हड़ताल
बुधवार दोपहर एक बजे करीबन नगर पालिका शिकोहाबाद में ठेका सफाई कर्मचारियों ने हंगामा काटते हुये अधिशासी अधिकारी के आफिस का घेराव कर लिया गया और जमकर नारेबाजी करने के साथ नगर पालिका के गेट पर ताला डालने की कोशिस की गई। वहीं सभी ठेका सफाई कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल शुरू कर दी।