बाढ़: बाढ़ के हाजीपुर बेल्लौर में छेड़खानी के आरोप पर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 5 घायल
Barh, Patna | Oct 21, 2026 बाढ़ के हाजीपुर बेल्लौर गांव में छेड़खानी के आरोप को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार के सिर में चोट लगी है। एक पक्ष की युवती ने बुधवार को लगभग 12 बजे अपने चाचा पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने महिला से छेड़खानी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दी गई है।