हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के 1 गांव से अपह्त हुई लड़की को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई लड़की को पुलिस ने आज दस्तयाब किया है। लड़की के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने लड़की को दस्तयाब करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।