फिरोज़ाबाद: गांव अकबरपुर गीतम सिंह इलाके में आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक मासूम बालक को कुचला, हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अकबरपुर गीतम सिंह इलाके मे एक बेकाबू टैक्टर ट्राली बिजली का पोल तोड़ती हुयी मासूम बालक को कुचल दिया है।हादसे मे साढ़े 3 साल का पीयूष नामक बालक क़ी मौत हुयी है। मोके पर पहुंची पुलिस मे टैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे क़ी कार्यवाही मे जुट गयी है।