फिरोज़ाबाद: गांव नगला अमान के पास तेज रफ्तार के चलते मैक्स और बाइक में हुई टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला अमान के पास मैक्स पिकअप ने बाइक मे टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार राम मोहन नामक शक्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया. जहाँ उसकी हालत बेहद गंभीर होने पर आगरा रेफर किया है। बाइक सवार नगरिया पंचम का निवासी बताया जाता है।