गोमिया: बड़कीपुनू गांव में जंगली हाथी ने महिला को आंगन में पटका, पैर टूटा, ग्रामीणों में दहशत
Gumia, Bokaro | Sep 3, 2025 गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीपुनू गांव में बुधवार को जंगली हाथियों का झुंड घुस गया और जमकर कहर बरपाया। एक महिला को उसके घर के आंगन में ही हाथियों के झुंड ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि महिला किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल रही।हालांकि इस दौरान हाथी ने महिला के एक पांव को तोड़ डाला। हाथी ने महिला को सूंड से पकड़कर पटक।