नारायणपुर: अबूझमाड़ के कलंगोट जलप्रपात और धोबे गुंडा पहाड़ की खोज, पर्यटन की नई संभावनाएं
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित कलंगोट जलप्रपात और धोबे गुंडा पहाड़ की भव्यता सामने आई है। अब दूरदराज का यह प्राकृतिक स्थल सुरक्षित पर्यटन केंद्र बनने की तैयारी में है, जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।