प्रतापगढ़: सड़क सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस गांव-गांव पहुंची, ग्रामीणों को बांटे पत्रक और रेडियम
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग-56 से जुड़े गांवों में पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दे रही है। यातायात प्रभारी दिनेश मेनारिया ने बता