गुन्नौर: कस्बा गवां में झोलाछाप के गलत उपचार से महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी प्रोता देवी की रविवार को तबीयत बिगड़ गई परिजन महिला को कस्बा गवां में एक झोलाछाप के यहां पर लेकर पहुंचे। वहां पर महिला का 2 दिन तक इलाज चला, इलाज के तीसरे दिन महिला की मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 9 बजे महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निजी चिकित्सक के यहां हंगामा किया।