बालूमाथ: भामाशाह नगर में कोयला चूल्हे से झुलसी महिला, रिम्स रेफर
शनिवार को बालूमाथ भामाशाह नगर निवासी राहुल साव की पत्नी सुनैना कुमारी 20 वर्ष कोयला चूल्हा से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला खाना बनाने के लिए जलता हुआ कोयला चूल्हा बाहर से घर के अंदर ले जा रही थी। इसी बीच महिला का साड़ी जलते हुए चूल्हे लौ में पकड़ लिया। जिसे बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गयाl