सरधना: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सरधना में निकाली गई न्याय यात्रा, 'हाईकोर्ट बेंच नहीं तो वोट नहीं'
सरधना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सरधना बार एसोसिएशन के बैनर तले सरधना नगर में न्याय यात्रा निकाली गई। रैली के माध्यम से अधिवक्ताओं ने आम जनता को हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकत