जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन के पास मोबाइल झपटमारों के कारण ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर घायल
गया से पटना जा रहे चंदन कुमार, निवासी किस्तीपुर, दानापुर (पटना), जहानाबाद स्टेशन के पास ट्रेन के गेट पर खड़े थे। इसी दौरान मोबाइल झपटमारों ने उनका फोन छीनने का प्रयास किया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।