संडीला: अश्लील वीडियो के बल पर आभूषण और रुपये हड़पने के आरोपित की जमानत खारिज
Sandila, Hardoi | May 26, 2026 वादिनी के अनुसार उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर सण्डीला के ग्राम फ़त्तेपुर मजरा टिकरा निवासी शिवा तिवारी ने अश्लील वीडियो बना लिया और उसके बल पर ब्लैकमेल करने लगा। इसी ब्लैकमेलिंग के बल पर उसने शिवानी से एक लाख से अधिक रुपए और लगभग अस्सी लाख रुपए के सोने एवं चांदी केआभूषण हड़प लिये।