बल्देवगढ़: मजना रेलवे ट्रैक के पास 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की टक्कर से हुई मौत
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत बनपुरा खुर्द निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोमल यादव की ट्रेन से टकराने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस के द्वारा बताया गया कि उक्त मृतक जो कि अपने खेत के पास गाय को भगाने के लिए गया था। तभी मजना के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकराने पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।बल्देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पंचनामा की कार्यवाही की गई।