गोपालगंज: कावे गांव में शादी समारोह में हाथी लेकर गए महावत को लोगों ने पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कावे गांव में आयोजित एक शादी में हाथी लेकर पहुंचे महावत की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में जख्मी महावत को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।