गोपालगंज: दलेया गांव में अनियंत्रित बाइक पलटने से बाइक सवार युवक जख्मी, डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के दलेया गांव में गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए डायल 112 की टीम की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।