गोपालगंज: सेलार गाँव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, जाँच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार गाँव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में भी जुटी हुई है।