गोपालगंज: मुसहरी बांध से उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान दो बाइक पर लदी 244 लीटर शराब की बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार
जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बांध से उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान दो बाइक पर लदी 244 लीटर शराब को बरामद कर लिया। इसके साथ ही एक शराब तस्कर को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार एक शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई गुरुवार की शाम को की गई।