कर्वी: राजापुर के शिवलहा पुरवा में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने महिलाओं के साथ की मारपीट, घायल महिलाएं जिलाअस्पताल में भर्ती
राजापुर के शिवलहा पुरवा में शनिवार की शाम 4 बजे जमीनी विवाद के चलते पारिवारिक जन दबंगों में महिलाओं के साथ मारपीट की है।मारपीट में घायल महिलाओं को राजापुर CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। और रविवार की दोपहर 1:30 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।वहीं पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाना राजापुर में दी है।