कर्वी: सरधुवा के भदेदू के पास अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सरधुवा के भदेदू के पास रविवार की दोपहर 2 बजे बाइक से गिरकर पवन कुमार निवासी फुफुंदी घायल हो गया। घायल पवन के परिजनों में बताया कि पवन फुफुंदी से भदेदू जा रहा था तभी, भदेदू के पास पवन की बाइक अनियंत्रित हो गई और पवन बाइक से गिरकर घायल हो गया।।वहीं घायल पवन का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।