लहसुन पटाखे ने ली दो साल के मासूम की जान, त्योहार की खुशियां मातम में बदली
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के बनेया गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम आदित्य की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, किसान इंद्रजीत मांझी का बेटा आदित्य खेलते समय पॉप-पॉप यानी लहसुन पटाखे को मुंह में रखकर चबाने लगा। इसी दौरान पटाखा उसके मुंह के अंदर फट गया, जिससे उसके मसूड़ों में गंभीर चोट आई और लगातार रक्तस्राव होने लगा।
परिजन तत्काल बच्चे को सीतापुर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने मासूम की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गुरुवार सुबह उपचार के दौरान आदित्य ने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है। यह हादसा बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। छोटे बच्चों को पटाखों से दूर रखें और खेलते समय उन पर विश�