सुपौल: गोदाम में छिपाकर रखी थी 252 लीटर विदेशी शराब, छापेमारी में खुला राज
Supaul, Supaul | Aug 21, 2026 खरैल पुनर्वास में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 864 बोतल शराब जब्त आरोपी प्रिय कुमार फरार. शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल उत्पाद विभाग की टीम ने खरैल पुनर्वास वार्ड नंबर 16 में बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में टीन के करकट से बने एक गोदाम से 252.270 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।