बेगूसराय: लोहियानगर पुलिस ने 4000 जिंदा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेस वार्ता
लोहियानगर थाना की पुलिस ने 4000 जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं. इस संबंध में उन्होंने बताया लोहिया नगर थाना को गुप्त सूचना मिली कि हथियार तस्करी की जाने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थल से रवीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.