रामनगर: रामनगर के गोरसरी पहाड़ पर अनियंत्रित कार 50 फीट गहरी खाई में गिरी
रामनगर थाना क्षेत्र के गोरसरी पहाड़ मे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी । लेकिन गनीमत थी कि चालक को सिर्फ मामूली चोट ही आई लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे । दरअसल उमेश विश्वकर्मा नामक युवक अमरपाटन से रामनगर जा रहे थे तभी गोरसरी घाटी के पहाड़ से 50 फिट नीचे कार चली गई।