गांगड़तलाई: गांगड़तलाई क्षेत्र में बारात की कार बेकाबू होकर पशु बाड़े में घुसी
गांगड़तलाई क्षेत्र के जीवाखुंटा गांव में एक दूल्हे की बारात खरोड़ी लंकाई से आई थी। यहां दूल्हे की सजाई कार को उसके 5 दोस्त पूरे गांव में दौड़ा रहे थे।खूंटा विरजी स्कूल के पास मोड़ पर सामने से आती बाइक से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पास के एक घर के आंगन में बने केटलशेड में जा घुसी।