कोंडागांव: कोंडागांव NH-30 घोड़ागांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 घोड़ागांव में आज 31 जुलाई की सुबह एक व्यक्ति की सड़क में क्षत विक्षीत लाश पाई गई है। कयास लगाया जा रहा है किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकी है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।