गोपालगंज: मांझागढ़ स्टेशन पर ट्रेन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
मांझागढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मांझा बाजार निवासी ओमप्रकाश सोनी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थावे जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल