पंडवा नदी पुल के समीप सोमवार रात लीची लदी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार पिकअप चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लीची लदी पिकअप वाहन विष्णुगढ से टाटीझरिया की ओर आ रही थी। इस दौरान पंडवा नदी पुल के समीप सामने से आ रही वाहन के चकमा देने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।