हज़ारीबाग: हज़ारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 1,74,409 वोट से चल रहे हैं आगे, 13वें राउंड के बाद कांग्रेस दूसरे नंबर पर
हजारीबाग लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चल रहे मतगणना में राउंड-13 की गिनती में भाजपा मनीष जायसवाल 3,98,699 वोट मिले । कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को 2,24,290 वोट मिले । मनीष जायसवाल 1,74,409 वोट से आगे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार मेहता को 92691 वोट मिले हैं।फ़िलहाल वोट की गिनती जारी है ।