हज़ारीबाग: हज़ारीबाग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 17वें राउंड की गिनती में 223992 वोटों से आगे
हजारीबाग लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चल रहे मतगणना में राउंड-17 की गिनती में भाजपा मनीष जायसवाल 514996 वोट मिले । कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल को 291004 वोट मिले । मनीष जायसवाल 223992 वोट से आगे चल रहे हैं।तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार मेहता को 118418 वोट मिले हैं।फ़िलहाल वोट की गिनती जारी है ।