संडीला: वल्लीपुर टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चला, 50 से ज्यादा वाहनों के हुए चालान
Sandila, Hardoi | May 31, 2026 यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा वल्लीपुर टोल प्लाजा के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।