चरखारी: चरखारी के फतेहपुर गांव के पास बाइक असंतुलित होने से बाइक सवार गिरकर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
महोबा के भैंसारी गांव निवासी गजराज राजपूत गुरुवार समय तकरीबन 4 बजे बाइक में सवार होकर घर से खेत जा रहा था। तभी फतेहपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित हो गई और बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।