फारबिसगंज: जोगबनी थाना पुलिस ने नेताजी चौक के समीप से 84.5 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नेताजी चौक के समीप से 84.5 ग्राम स्मैक व 26 हजार 8 सौ 30 रुपये भारतीय व 25 हजार 1 सौ 20 रूपये नेपाली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर जानकारी देते हुए अररिया एसपी कार्यालय से प्रेस रिलीज कर जानकारी दी गई.