फारबिसगंज: फारबिसगंज के बथनाहा में सड़क पर धान रोपनी कर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन.
फारबिसगंज के बथनाहा में सड़क पर धान रोपनी कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा बरसात के दिनों में सड़कों की स्थिति बद से बद्तर हो गई है. उन्होंने कहा विभागीय उदासीनता के कारण लोगों को आवागमन में असुविधाएं झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान रोपाई कर अपना विरोध दर्ज कराया.